April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केजरीवाल सरकार पर बरसे पीएम मोदी, बोले दोष नहीं, दिशा देने वाली सरकार चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के द्वारका में एक चुनावी रैली को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने केजरीवाल सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार यहां के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने नहीं दे रही।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को दोष देने वाली नहीं बल्कि दिशा देने वाली सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली का चुनाव भविष्य तय करने वाला चुनाव है। केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति उसके आज लिए गए फैसलों पर निर्भर करेगी। आज एक तरफ इन फैसलों को लेने वाला पक्ष है और दूसरी तरफ इन फैसलों के खिलाफ खड़ा विपक्ष है।

प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वोटिंग से 4 दिन पहले भाजपा के पक्ष में ऐसा माहौल कई लोगों की नींद उड़ा रहा है। कल पूर्वी दिल्ली में और आज यहां द्वारका में ये साफ हो गया है कि 11 फरवरी को क्या परिणाम आने वाले हैं। दिल्ली को बदलने के लिए राष्ट्रहित के भाव को बुलंद रखने के लिए आपके इस जोश और जुनून को मैं आदर पूर्वक नमन कर करता हूं।

दिल्ली के ये चुनाव, इस दशक का पहला चुनाव है। ये दशक, भारत का दशक होने वाला है और भारत की प्रगति उसके आज लिए गए फैसलों पर निर्भर करेगी। आज एक तरफ इन फैसलों को लेने वाला पक्ष है और दूसरी तरफ इन फैसलों के खिलाफ खड़ा विपक्ष है। दिल्ली और देश के हित में इस बार एकजुट, एक स्वर, पूरी ताकत के साथ हमें खड़े होना है। दिल्ली को दोष देने वाली नहीं, दिशा देने वाली सरकार चाहिए। दिल्ली को रोड़े अटकाने वाली और नफरत फैलाने वाली राजनीति से मुक्ति चाहिए।

Share to...