दिल्ली के चुनावी दंगल में जुबानी जंग जारी है। 8 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इस कड़ी में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी को घेरा।
कोंडली विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरे 15 साल के राजनीतिक करियर में किसी भी एक भाषण में झूठ सुनने को मिला हो तो आप लोग बताना, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल के भाषण में आपको सिर्फ झूठ मिलेगा।
राहुल गांधी ने मोदी-केजरीवाल पर हमला बोलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह को आड़े हाथों लिया। राहुल ने कहा कि अमित शाह का भाषण ही नहीं सुनना चाहिए। उनके भाषण में सिर्फ कचरा होता है। बीजेपी का काम सिर्फ लोगों को बांटना है। कांग्रेस पार्टी शब्दों से नहीं दिल से रिश्ता रखती है।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा