April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में होंगे 15 सदस्य, एक हमेशा दलित होगा : अमित शाह

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी सरकार ने ट्रस्ट का ऐलान कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिम्मा संभालने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 न्यासी होंगे जिनमें से एक दलित समाज से होगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह ट्रस्ट अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण और उससे संबंधित विषयों पर निर्णय के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में इस बाबत घोषणा की।

गृह मंत्री शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे जिनमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा। अमित शाह ने बताया कि यह ट्रस्ट मंदिर से सम्बंधित हर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा और 67 एकड़ भूमि ट्रस्ट को हस्तांतरित की जायेगी।

Share to...