April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जीओ फाबयर के प्लान्स आए सामने, फ्री क्या मिल रहा जानने के पढे़ खबर

रिलायंस जियो ने अपने मोस्ट अवेटेड जीओ फायबर ब्रॉडबैंड सर्विस के प्लान्स का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इसे देश के 1,600 शहरों के लिए लॉन्च किया है। कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी कर ये जानकारी दी है कि जीओ फायबर भारत की पहली 100 प्रतिशत ऑल फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस है। इसकी शुरुआती स्पीड 100 एमबीपीएस की होगी और यहां 1 जीबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी।

जीओ फायबर में आपको मिलेगा यह सब –

1. अल्ट्रा-हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड
2. फ्री डॉमेस्टिक वॉयस कॉलिंग, कॉन्फ्रेंसिंग और इंटरनेशनल कॉलिंग
3. टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग
4. गेमिंग
5. होम नेटवर्किंग
6. इंटरटेनमेंट ओटीटी ऐप्स
7. डिवाइस सिक्योरिटी
8. वीआर एक्सपीरियंस
9. प्रीमियम कंटेंट प्लेटफॉर्म
वहीं जियो के प्लान्स ब्रोंज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंडख् प्लैटिनम और टाइटैनियम के नाम से बांटे गए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 699 रुपये, 849 रुपये, 1,299 रुपये, 2,499 रुपये, 3,999 रुपये और 8,499 रुपये है।
ब्रोंज प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 699 रुपये है। इसमें 30 दिनों के लिए 100 एमबीपीएस हाई स्पीड डेटा मिलेगा। साथ ही इसमें वॉयस कॉलिंग फ्री, टीवी वीडियो कॉलिंग, कॉन्फ्रेंसिंग, जीरो लैटेंसी गेमिंग, कंटेंट शेयर होम आउटसाइड, 5 डिवाइसेज तक डिवाइस सिक्योरिटी नॉर्टन मिलेगा। इस प्लान के साथ आपको एक ब्लूटूथ स्पीकर, 4के सेट टॉप बॉक्स और जीओगेटवे मिलेगा। इसी तरह प्लान के साथ डेटा और सुविधाएं बढ़ती चली जाएगी।

Share to...