जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कन्हैया कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि जहां न चले मोदी का काम, वहां चले राम नाम। पूर्व छात्र नेता ने कहा कि मोदी जी के काम से अब जीतने की संभावना नहीं है इसलिए अब राम नाम ही बचा है। कन्हैया ने कहा कि बीजेपी के नेता अब समझ गए हैं कि जनता अब उनके जुमलों को एक्सपोज कर चुकी है। वहीं राफेल डील में घोटाले को लेकर लग रहे आरोपों पर कन्हैया ने कहा कि मोदी जी दिवाली मनाने के लिए सैनिकों के पास गए थे कम से उस सैनिक को ही राफेल की कीमत बताते जिसको वह मिठाई खिला रहे थे। कन्हैया ने कहा कि पहले कहा गया है पहले कहा गया कि राफेल विमान हमारे पास नहीं होगा कि तो देश की सुरक्षा व्यवस्था कंप्रोमाइज हो जाएगी, अगर इतना ही महत्वपूर्ण मुद्दा है तो कोई इंसान इसमें चोरी कैसे कर सकता है।
जहां न चले मोदी का काम, वहां चले राम नाम : कन्हैया कुमार

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत