बिहार में मॉब लिंचिंग यानी भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या का फिर मामला सामने आया है। बिहार के सीतामढ़ी में 3 हफ्ते पहले हुई हिंसा में एक बुज़ुर्ग को ज़िंदा जला दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस के रवैये पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। न तो इस मामले में कोई अब तक गिरफ्तार हुआ है और न ही परिवार को पुलिस पर भरोसा है। आरोप अपराधियों को बचाने का भी लग रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने हिंसा के दौरान उन्मादी भीड़ ने पहले जैनुल अंसारी का गला रेता और उसके बाद चौक पर जिंदा जला दिया। परिवार को इस घटना का पता 3 दिन बाद चला।
हिंसा के दौरान सीतामढ़ी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी, लेकिन हत्या के 3 दिन बाद जब एक घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बहाल की गई तब जैनुल अंसारी के परिजनों को एक वायरल फोटो मिला, जो उनकी हत्या का था।
बिहार में बुजुर्ग को चौक पर जिंदा जलाया

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत