बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पवित्र अमरनाथ यात्रा बुधवार से शुरू हो गई है। यात्रा के लिए इस साल 1.96 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों से गुजरने वाली इस यात्रा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
बुधवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से गुफा की तरफ रवाना हुआ। इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। हर जत्था इसी तरह की निगरानी में रहेगा।
इस यात्रा के लिए सुरक्षा बलों की 213 अतिरिक्त कंपनियां जम्मू-कश्मीर में तैनात की गई हैं। करीब 40 हजार जवान यात्रियों की सुरक्षा करेंगे। इनमें पैरामिलिट्री फोर्सेस यानी अर्द्ध सैनिक बलों के अलावा, राज्य पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें भी शामिल हैं। पहली बार श्रद्धालुओं की गाड़ियों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी टैगिंग की गई है। इसके अलाव ड्रोन्स और पुलिस की मोटर साइकल स्कवॉड भी हर पल पैनी नजर रखेगी। इलेक्ट्रॉनिक और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। श्रद्धालुओं के बीच सादे कपड़ों में पुलिस हर संदिग्ध हरकत पर नजर रखेगी।
अमरनाथ यात्रा आज से आरंभ, लाखों श्रद्धालुओं कराया है रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा के कडे़ इंतेजाम

More Stories
पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
गरुड़ पोर्टल से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की होगी केंद्रीकृत रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल