छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक महिला नक्सली ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपने हथियार डाल दिए। वह बयानार, एलओएस, एलजीएस व एसीएम की सदस्य रही है। उस पर तीन लाख रुपये का इनामी घोषित था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी 41वीं वाहिनी के लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दबाव में आकर इस महिला ने समाज की मुख्यधारा में शामिल होना चाहा।
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में बस्तर रेंज में लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। नक्सली बयानार एलजीएस सदस्य 25 वर्षीय बिसंती नेताम उर्फ जानो ने आत्मसमर्पण कर दिया।
तीन लाख की इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

More Stories
पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
गरुड़ पोर्टल से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की होगी केंद्रीकृत रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल