April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इश्कबाज के ओमकारा ने पक्की की अपनी इश्कबाजी, कर ली सगाई

स्टारप्लस के पॉपुलर शो इश्कबाज में इन दिनों ओमकारा सिंह ओबरॉय का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर कुणाल जयसिंह ने सगाई कर ली है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करते हुए मंगेतर भारती कुमार के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। फोटो में भारती पीले रंग के खूबसूरत सलवार सूट में नजर आ रही हैं जबकि कुणाल ने हल्के नीले रंग की शेरवानी पहन रखी है। इस्कॉन मंदिर में हुई इस सेरेमनी में जोड़ी के परिवार के अलावा करीबी शामिल हुए।
साल के अंत तक कुणाल और भारती शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कपल के फैन क्लब में इंगेजमेंट सेरेमनी की कई तस्वीरें साझा की है, जिसमें जोड़ी फंक्शन एन्जॉय करती दिख रही है। एक्ट्रेस आकांक्षा मल्होत्रा इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं।

Share to...