मॉस्को। रूस में राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को वोटिंग जारी है। चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति पुतिन के अलावा 7 और उम्मीदवार मैदान में हैं, हालांकि सर्वे में पुतिन को 70 प्रतिशत वोट्स के साथ सत्ता में वापसी करते दिखाया गया है। अगर पुतिन ये चुनाव जीतते हैं तो राष्ट्रपति के तौर पर ये उनका चौथा कार्यकाल होगा। जोसेफ स्टालिन के बाद पुतिन रूस पर दूसरे सबसे लंबे तक शासन करने वाले नेता बन चुके हैं। चुनाव में युवाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है। एक रूसी अखबार के अनुसार कॉलेजों ने मतदान में हिस्सा नहीं लेने वाले युवाओं को सस्पेंड करने तक की धमकी दी है। वहीं पोलिंग बूथ से सेल्फी खींचकर भेजने वाले लोगों को इनाम देने की बात भी कही गई है।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग, वोट न डालने पर कॉलेज से सस्पेंड होंगे युवा

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा