पिछले काफी समय से बांग्लादेश सरकार के निशाने पर रहे पहले हिंदू मुख्य न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। ऑस्ट्रेलिया से उन्होंने राष्ट्रपति अब्दुल हामिद को इस्तीफा भेजा है। सिन्हा पर मनी लॉन्ड्रिंग, भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं जैसे आरोप लगे थे। पिछले एक महीने से वे छुट्टी पर चल रहे थे। छुट्टी खत्म होते ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
राष्ट्रपति के प्रेस सचिव जॉयनल अबेदिन ने शनिवार को सिन्हा के इस्तीफे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिन्हा बांग्लादेश के पहले हिन्दू मुख्य न्यायाधीश थे। 17 जनवरी 2015 को उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, अगले वर्ष 21 जनवरी तक उनका कार्यकाल था।
सरकार से चल रहे विवाद के बाद 13 अक्टूबर को सिन्हा ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। तभी से वे छुट्टी पर थे। छुट्टी खत्म होते ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से ही अपना इस्तीफा भेज दिया।
लंबी तकरार के बाद बांग्लादेश के पहले हिंदू न्यायाधीश ने दिया इस्तीफा
Man in a suit gives a rolled letter of resignation isolated on white background. Image with clipping path.

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत