April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नहाय खाय के साथ आरंभ हुई छठ पूजा, यह है महत्व

दिवाली के बाद सूर्य भगवान के उपासना का सबसे बड़ा त्योहार छठ आता है। आज से चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो चुका है। 25 अक्टूबर को खरना, 26 अक्टूबर को सांझ का अर्ध्य और 27 अक्टूबर को सूर्य को सुबह का अर्ध्य के साथ ये त्योहार संपन्न होगा।
हिन्दू धर्म में छठ पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से आरंभ होकर सप्तमी तक चलता है। यह त्योहार बिहार और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस त्योहार को परिवार के सुख और समृद्धि के लिए मनाया जाता है। मान्यता है कि जब पांडव जुए में कौरवों से अपना सारा राज-पाट हार गए थे तब द्रौपदी ने छठ का व्रत किया था तब दौपद्री की सभी मनोकामनाएं पूरी हुईं थी। वही एक अन्य कथा के अनुसार लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद रामराज्य की स्थापना के दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी यानी छठ के दिन भगवान राम और माता सीता ने व्रत किया था और सूर्यदेव की पूजा की थी।

Share to...