उज्जैन: बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
उन्होंने बाबा महाकाल की विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन-पूजन का लाभ उठाया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल के समक्ष देश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।
भस्म आरती के पश्चात, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा विधि-विधान से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
अपनी इस यात्रा के दौरान सिन्हा ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की और महाकाल लोक की भव्यता से अभिभूत नजर आए।

More Stories
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी