मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से यूनाईटेड स्टेट कांग्रेस की पहली हिन्दू सदस्य तुलसी गबार्ड ने वाशिंगटन में मुलाकत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। तुलसी गबार्ड मात्र 21 वर्ष की आयु में राज्य विधायिका में चयनित हुई थीं। गबार्ड ने हाल ही में भगवत् गीता के उद्धरण के साथ विधायिका के सदस्य की शपथ ग्रहण की थी। उन्होंने कहा कि राजनैतिक जीवन में लोक सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। मुख्यमंत्री ने तुलसी को मध्यप्रदेश में तेजी से हुए विकास की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में पिछले एक दशक में हुए अभूतपूर्व विकास की प्रमुख उपलब्धियों की चर्चा करते हुए तुलसी को बताया कि कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अब मध्यप्रदेश में जैविक खेती पर पूरा ध्यान केंद्रित किया गया है। पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में बड़ी संख्या में किसान जैविक खेती अपना रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के लिये किये गये उपायों और कार्य.योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत और अन्य शासकीय सेवाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। चर्चा के दौरान तुलसी ने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि अमेरिका जैसे देशों को भी मध्यप्रदेश के प्रयासों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
USA स्टेट कांग्रेस की पहली हिन्दू सदस्य तुलसी से शिवराज ने की मुलाकात

More Stories
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, किए दर्शन
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित