April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्यप्रदेश वासियों को दिवाली के पहले मिला तोहफा, रात से कम होगें पेट्रोल-डीजल के दाम

गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट घटा दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि घटी हुई कीमतें आज मध्य रात्रि से लागू होंगी। राज्य सरकार ने पेट्रोल पर 3 फीसदी और डीजल पर 5 फीसदी वैट को घटा दिया है। पूरे देश में सबसे ज्यादा वैट भी मध्य प्रदेश में लगता है। अभी वैट की दर 49 फीसदी है, जिसमें आज रात से कटौती हो जाएगी। अब पेट्रोल 1.70 रुपये और डीजल 4 रुपये सस्ता हो जाएगा।
वहीं केंद्र सरकार की अपील पर मंगलवार को सबसे पहले गुजरात सरकार ने इससे पहले सुबह में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट की दरों में 4 फीसदी की कटौती कर दी थी। वैट घटने से पेट्रोल की कीमतों में जहां 2.93 रुपये प्रति लीटर की कमी आ गई है, वहीं डीजल के दाम 2.72 रुपये प्रति लीटर कम हो गए।
साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने भी दामों में कटौती करने की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल को 1 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है।

Share to...