April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

स्पेन के राफेल नडाल बने यूएस ओपन चैंपियन

न्यूयॉर्क। स्पेन के राफेल नडाल यूएस ओपन चैंपियन बन गए हैं। टॉप सीडेड नडाल ने रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। यह तीसरी बार है जब नडाल ने यूएस ओपन का पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता है। वैसे यह उनका 16वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नडाल इससे पहले वर्ष 2010 और 2013 में भी यूएस ओपन चैंपियन रहे हैं। इस वर्ष फ्रेंच ओपन के बाद उनका यह दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है।
इस खिताबी जीत के बाद नडाल अब ग्रैंडस्लैम के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी और दोस्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से तीन खिताब ही पीछे हैं। फेडरर ने 19 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं।

Share to...