सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में चला सर्च ऑपरेशन तीन दिन बाद रविवार यानी 10 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान डेरे में अवैध गर्भपात क्लिनिक होने का भी पता चला है। तलाशी अभियान के दौरान खुलासा हुआ है कि अस्पताल के नाम पर गुरमीत मानव अंगों का काला कारोबार भी चलाता था। इतना ही नहीं डेरे के अंदर ही स्किन ट्रांसप्लांट यूनिट भी मिली, जहां गैर कानूनी तरीके से स्किन ट्रांसप्लांट किया जाता था।
सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के गेट नंबर-7 से टीम ने तलाशी अभियान की शुरूआत की थी। सबसे पहले टीम बाबा के मीडिया मॉनिटरिंग रूम में दाखिल हुई। वहां से मिले लैपटॉप, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और दूसरे उपकरण टीम ने सीज किए और दो रूम सील कर दिए गए।
ऑपरेशन की शुरुआत होते ही पुलिस को डेरे से बड़ी मात्रा में करंसी, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और दूसरे चीजें हाथ लगी थीं। इसके साथ ही डेरे से काफी मात्रा में दवाइयां भी मिली, जिन पर किसी तरह का कोई लेबल नहीं लगा था। डेरे से पुरानी और नई करेंसी भी मिली। टीम ने आश्रम से एक ओवी वैन भी बरामद की है।
इस तलाशी अभियान में गुरमीत राम रहीम की एक गुप्त अलमारी का खुलासा भी हुआ। अलमारी के अंदर एक बेबी गेट का था। अलमारी से होकर जाने वाला रास्ता गर्ल्स कॉलेज से होकर बाबा की गुफा में खुलता है। यानी अलमारी के अंदर बना गुप्त दरवाजा बाबा की अय्याशी के खेल का पर्दाफाश करता है।
सर्च टीम को 1200 नए नोट, 7000 पुराने नोट मिले। प्लास्टिक की करेंसी, जिसका इस्तेमाल डेरे के अंदर होने वाली सामानों की खरीद-फरोख्त में होता था। टेलीविजन प्रसारण में इस्तेमाल वाला ओवी बैन मिला। बिना नंबर वाली काले रंग की लेक्सस लग्जरी कार मिली। भारी मात्रा में बिना लेवल वाली दवाइयां भी मिली। हो सकता है इनका इस्तेमाल समर्थकों को झांसा देने में होता हो। डेरा के अंदर बने प्रिंटिंग प्रेस, गेस्ट हाउस, एमसीजी मार्ट की छानबीन से भी सर्च टीम को कई सबूत मिले।
डेरे का सर्च ऑपरेशन खत्म, मिले कई आपत्तिजनक सामान

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा