April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अनशन पर बैठी मेधा पाटकर को पुलिस ने बलपुर्वक उठाया, सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद

धार जिले के चिखलदा में 12 लोगों के साथ 12 दिनों से अनशन पर बैठी एनबीए नेता मेधा पाटकर को प्रशासन ने अनशन स्थल से हटा दिया है। कलेक्टर एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। इन अनशन स्थल पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। मेधा पाटकर को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। मेधा सहित 12 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं अनशन स्थल पर नर्मदा बचाओं आंदोलन के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है। हाल ही में खबर मिल रही है कि आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है।

Share to...