April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पुलिस ने किया राजनीतिक दबाव से इनकार, जरूरत पड़ने पर जुड़कबी धारा

चंडीगढ़ में बीजेपी नेता और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा एक लड़की से की गई छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस की भूमिका पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं, जिसके बाद सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस ने मामले पर सफाई दी।
चंडीगढ़ के एसएसपी ईश सिंघल ने बताया कि अभी मामले की तहकीकात की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास रोड पर मौजूद हर सीसीटीवी फुटेज को तलाशा जा रहा है। एसएसपी ने मामले में किसी तरह के राजनीतिक दबाव की बात से इनकार किया। अपने बचाव में उन्होंने दलील दी कि अगर राजनीतिक दबाव होता तो घटना की रात ही एफआईआर दर्ज कैसे हो गई। उन्होंने ये भी कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया।
एसएसपी ने ये भी कहा कि हर केस अलग होता है, उससे किसी दूसरे केस की तुलना नहीं की जा सकती है। वो बोले कि अगर किसी अतिरिक्त धारी की जरूरत पड़ेगी, तो जरूर लगाई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि हम पीड़ित की हर मुमकिन मदद के लिए तैयार हैं।

Share to...