वॉशिंगटन। यूएस एक्सपर्ट्स का कहना है कि नरेंद्र मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक ऐसे लीडर के रूप में देखते हैं, जो भारत के हितों के लिए लड़ेंगे। एक्सपर्ट्स के अनुसार जिनपिंग समझते हैं कि मोदी उन देशों के साथ मिलकर काम काम करेंगे, जो चीन पर दबाव बनाना चाहते हैं। सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के बोनी एस ग्लासर ने कहा कि जिन देशों के साथ काम करना चाहते हैं, उनमें अमेरिका और जापान प्रमुख हैं, मुझे लगता है कि इस बात को लेकर बीजिंग परेशान है। चीन के पावर प्रोजेक्ट के डायरेक्टर और एशिया के लिए सीनियर एडवाइजर ग्लासर ने न्यूज एजेंसी से यह बाते साझा की।
ग्लासर ने कहा कि चीन को ऐसा नहीं लगता है कि भारत के साथ तल्ख रिश्तों से उसे कोई फायदा होगा। जिनपिंग दिल्ली गए थए और उन्होंने मोदी के साथ रिश्ते कायम करने की कोशिश की। मुझे लगता है कि जिनपिंग को उम्मीद होगी कि भारत की पॉलिसी ऐसी हो, जो चीन के हितों के साथ ना टकराए। लेकिन, लगता है कि ये उस तरह से काम नहीं कर रही है, क्योंकि जिनपिंग लगातार साउथ चाइना सी में उलझे हुए हैं।
मोदी ऐसे लीडर, जो भारत के हितों के लिए लड़ेंगे : जिनपिंग

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान