शाहरुख खान के बाद द कपिल शर्मा शो से एक और फिल्म की टीम बिना शूटिंग किए वापस लौट गई है। फिल्म मुबारकां की टीम द कपिल शर्मा शो के सेट पर 4 घंटों तक होस्ट का इंतजार करने के बाद चली गई। एक खबर के अनुसार हेल्थ इशूज की वजह से कपिल सेट पर नहीं आए आखिरकार फिल्म मुबारकांकी टीम ने 4 घंटों तक इंतजार करने के बाद शूट कैंसल कर दिया।
अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी निर्धारित समय के अनुसार शाम 5ः30 बजे स्टूडियो पहुंच गए थे, लेकिन तय समय पर कपिल शर्मा नहीं पहुंचे। इसके बाद उन्हें बार-बार फोन लगाए गए, तो पता चला कि कपिल की तबीयत ठीक नहीं। बार-बार टीम को उनका इंतजार करने का आश्वासन दिया था। आखिरकार जब कपिल रात 10 बजे तक नहीं पहुंचे तो टीम ने शूट कैंसल कर दिया।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जब हैरी मेट सेजल का प्रमोशन किए बिना शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा भी कपिल के शो से बिना शूटिंग किए लौट गए थे।
शाहरुख के बाद अब बिना शूटिंग किए लौटी टीम मुबारकां

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर