April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अक्षय हो सकते है बिग बॉस के होस्ट, सलमान दिखाएगें अपना दम

मुंबई। पिछले 6 सीजन से रियलिटी शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे सलमान खान बस अब एक साल और इस शो को होस्ट करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 11 शायद सलमान का आखिरी सीजन होगा, क्योंकि इसके बाद वो इस शो को छोड़ देंगे। खबरों की माने तो सलमान अगले साल सोनी टीवी पर शो 10 का दम से वापसी करेंगे।
खबरों के अनुसार कलर्स चैनल सलमान के बाद अब अक्षय कुमार को बिग बॉस का होस्ट बनाने पर विचार कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो अक्षय बिग बॉस 12 को होस्ट करते नजर आएंगे। बता दें कि अक्षय कुमार कई बार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर में जा चुके हैं।

Share to...