नरेंद्र मोदी की सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई के दौर में बड़ी राहत दी है। मंगलवार शाम को कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए यानी महंगाई भत्ते में 6 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। कर्मचारियों को बढ़े हुए भत्ते का लाभ 1 जनवरी 2015 से ही मिलेगा।
गौरतलब है कि पीएम मोदी महज 5 महीने के भीतर अपने कैबिनेट को दूसरा विस्तार देने वाले हैं, हालांकि इससे पहले वह अपनी 3 देशों की विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 107 से 113 फीसदी करने के साथ ही मोदी कैबिनेट ने रीयल एस्टेट डवलपमेंट और रेगुलेशन बिल को भी मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा

More Stories
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह