कोलकाता। कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण का रंगारंग आगाज हुआ। हालांकि बारिश के कारण कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से देर से शुरू हुआ। समारोह शाम साढ़े सात बजे होना था। गौरतलब है कि महानगर में रविवार एवं सोमवार को हुई बारिश से पहले ही तैयारियों पर काफी असर पड़ा है। हवाई सेवा भी प्रभावित हुई हैं, जिससे समारोह में भाग लेने आने वालों के पहुंचने में विलंब हो रहा है। मौसम खराब होने के कारण कम से कम 7 विमान को हवाई अड्डे पर उतरने में परेशानी हुई। वे 15-20 मिनट तक हवा में चक्कर लगाते रहे। साल्टलेक स्टेडियम की तरफ बढऩे वाले रास्तों में कीचड़ जम गया है। वहां ट्रकों से रेत लाकर डाला जा रहा है। उद्घाटन समारोह में रितिक रोशन, शाहिद कपूर, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा समेत बॉलीवुड के कई सितारे चमक बिखेरेंगे। वहीं सैफ अली खान प्रस्तोता की भूमिका में हैं। संगीतकार प्रीतम भी अपने जादुई संगीत से सबको मंत्रमुग्ध करने को तैयार हैं।
आइपीएल के आठवें संस्करण का रंगारंग आगाज

More Stories
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकियां, कारोबारियों से करोड़ों की मांग, पुलिस जाँच जारी