April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ओजस्वी अभियान के तहत 9वीं कार्यशाला संपन्न, स्कूली बच्चों को सायबर अपराध से बचाने प्राचार्य कर सकते है जागरूक- डॉ वरुण कपूर

उज्जैन: ओजस्वी अभियान के तहत Principals Cyber Education” “Ojaswi” अभियान की 9वीं कार्यशाला का आयोजन कालिदास अकादमी, संकुल हॉल कोठी रोड के सभागार में आयोजित की गई। कार्यशाला में डॉं. वरूण कपूर-अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा उज्जैन जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यगणों को सायबर अपराधों के प्रति बच्चों को सतर्क एवं जागरूक करने के लिये प्रशिक्षित किया गया।

इस कार्यशाला में 453 शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यगण सम्मिलित हुये । कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा एवं एएसओ संगीता श्रीवास्तव व अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे ।

कार्यशाला के प्रारंभ में एएसओ संगीता श्रीवास्तव एवं प्राचार्य संदीप त्रिवेदी द्वारा डॉं. वरूण कपूर को माला भेंटकर स्वागत किया गया ।

एडीजी डॉं.वरूण कपूर द्वारा कार्यशाला को संबोधित करते हुये बुलिंग, फिशिंग, स्टॉंकिंग, ग्रुमिंग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुये बताया कि सायबर अपराध की घटनाये दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । महिलायें एवं बच्चें सायबर अपराधियों के आसान शिकार होते हैं क्योंकि उन्हें अच्छे-बुरे का अन्तर करना नहीं आता । हमें इस पर गंभीरता से सोचना होगा।

प्राचार्यगण एक ऐसा माध्यम से जो स्कूली बच्चों को सायबर अपराध से बचने के लिये जागरूक कर सकते हैं। सायबर अपराधों को नियंत्रित करने व इसके दुष्प्रभावों से बचने का सबसे सशक्त माध्यम-जागरूकता है और प्राचार्यगण यदि इस दिशा में कार्य करते हैं तो बच्चों को सायबर अपराध का शिकार होने से बचा सकते हैं। आजकल बच्चों द्वारा इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी समय व्यतीत किया जा रहा है साथ ही बच्चों में ऑनलाईन गेमिंग की प्रवृत्ति दिनों-दिन बढ़ती जा रही है जो उनके भविष्य के लिये घातक हो सकती है। सायबर अपराध क्या है इससे वे अनभिज्ञ ही होते हैं । बच्चों को जागरूक करने के लिये आप अपने स्तर पर उन्हें समझायें कि इंटरनेट का उपयोग आवश्यकतानुरूप अपनी पढ़ाई के लिये करें और सोशल मिडिया/ऑनलाईन गेमिंग के लिये समय निर्धारित करें । सायबर स्पेश का उपयोग करते समय शार्टकट एवं लालच से बचे । जॉंच पड़ताल के बिना किसी भी साफ्टवेयर/एप/गेम को डाउनलोट/इंस्टाल न करें । कभी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजी गयी लिंक को क्लिक न करें । किसी भी वेब साईट्स पर अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। सोशल मिडिया में अपनी प्रोफाईल को लॉक रखें । मजबूत पासवर्ड बनाये और समय समय पर बदलते रहे। सुरक्षित नेटवर्क का उपयोग करें । विश्वसनीय साईट्स का ही उपयोग करें ।

सोशल मिडिया सायबर अपराधियों के लिये व्यक्तिगत जानकारी चुराने का सबसे बड़ा माध्यम है। अनजान व्यक्तियों को न तो फ्रेण्ड रिक्वेस्ट भेजे और न ही फ्रेण्ड रिक्वेस्ट स्वीकार करें । पूरी जॉंच पड़ताल के बाद ही फ्रेण्ड रिक्वेस्ट को स्वीकार करें । सोशल मिडिया पर आने वाली किसी पोस्ट को बिना जॉंच पड़ताल और सत्यता की जॉंच किये बिना लाईक, शेयर फारवर्ड न करें क्योंकि सोशल मीडिया पर आने वाली अधिकांश पोस्ट सही नहीं होती है।

प्राचार्यगणों ने अपनी जिज्ञासा प्रश्नों के माध्यम से रखी जिनका समाधान डॉं. कपूर ने सहजता से किया। कार्यशाला के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा  द्वारा. डॉं. वरूण कपूर को प्रमाण पत्र भेंट किया गया।

कार्यशाला को सफल बनाने में निरीक्षक पूनम राठौर व उनकी टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share to...