April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीएम शिवराज ने टीआई राजाराम वास्कले के निधन पर जताया शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, 1 करोड़ की सम्मान निधि दी जाएंगी

बड़वानी- मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने देवास जिले के नेमावर में पदस्थ टीआई राजाराम वास्कले के दुःखद निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा की टीआई राजाराम वास्कले का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में राज्य शासन की और से मंत्री शामिल होंगे साथ ही 1 करोड़ की राशि परिवार को भेंट की जायेगी।

देवास जिले के नेमावर टीआई राजाराम वास्कले का कल नदी पर बने स्टॉप डेम से शव निकालने के दौरान दुखद निधन हो गया था।

बता दे कि टीआई राजाराम वास्कले बड़वानी जिले के मंडवाड़ा स्थित ग्राम मुंडियापुरा के पास कोयडिया के निवासी थे। जिसको लेकर आज बड़वानी में सीएम शिवराज ने दुःख जताते हुए कहा की टीआई राजाराम वास्कले दुर्भाग्य से भंवर में फंस गए और हमारे बिच नहीं रहे वे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे और कर्त्वय का पालन करते उन्होंने बलिदान दिया है। उनके परिवार में उनकी पत्नी दो बच्चे जिनमे 4 साल का बेटा व 2 महीने की बेटी है। अब वो मेरा परिवार है उन्होंने कहा बहादुर साथी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। उनका परिवार है, छोटे बच्चे है उनका ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। 1 करोड़ रुपये की राशि परिवार को भेंट की जायेगी साथ ही राजकीय सम्मान से उनकी अंत्येष्टि की जायेगी।

सीएम शिवराज बोले उनको वापस नहीं ला सकते लेकिन परिवार के साथ खड़े है परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी अब वह परिवार मेरा परिवार हैं।
स्वर्गीय राजाराम वास्कले के चरणों मे श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।

Share to...