बड़वानी: बड़वानी जिले के ग्राम कोयड़िया निवासी एवं नेमावर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले का अंतिम सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देशानुसार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान पुलिस जवानो द्वारा उन्हे सलामी देकर अंतिम जाबांज योद्धा को नमन किया गया।
उनके गृह ग्राम कोयड़िया से जब अंतिम यात्रा निकली तो बहुत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन कर्तव्यनिष्ठ सिपाही एवं कर्तव्य को पूर्ण करते समय अपनी जान गंवाने वाले योद्धा को विदाई देने आये। इस दौरान सभी लोग भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए ग्राम लोहारा घाट के मुक्तिधाम तक पहुंचे।
विदित हो कि नेमावर में पदस्थ टीआई राजाराम वास्कले कल स्टॉप डेम में से शव को निकालने के दौरान डूब गए थे। पानी मे डूबने से उनका निधन हो गया था। वास्कले बड़वानी जिले के कोयडिया के रहने वाले थे।
प्रदेश सरकार के जाबांज सिपाही राजराम वास्कले की अंतिम यात्रा के दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, पूर्व गृह मंत्री एवं राजपुर विधायक बाला बच्चन, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद एवं राजपुर एसडीएम जितेन्द्र पटेल ने भी उनके पार्थिव देह को कंधा देकर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित कर सलामी दी।
अंतिम संस्कार में परिजनों के साथ ही ग्रामीण व आसपास के क्षेत्रो से बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट