May 5, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आईपीएल क्रिकेट ऑनलाइन सट्टा चलाने वाली गैंग के 8 लोग गिरफ्तार, करोड़ो रूपये का हिसाब सहित उपकरण जब्त

इंदौर: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए हाईवोल्टेज ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाली गैंग के 8 लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 मोबाइल, 17 चेकबुक , 05 लैपटॉप, 21 पासबुक, 31 एटीएम, 21 सिमकार्ड, 1 लाख 10 हजार नगदी एवं रजिस्टर मिले जिनमें ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा बरामद किया है। देश के कई राज्य और दुबई के तार भी इस गैंग से जुड़े है।

दरअसल इन दिनों आईपीएल की धूम पूरे देश मे मची हुई है। वही इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लसूडिया थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में कुछ व्यक्ति जो की लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से आईपीएल का मैच सहित अन्य खेलों मे ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर मौके से माधव बंसल, तीर्थ सैनी, नितिन उर्फ लखन तेली, राहुल राठौर, देवेंद्र सिंह चौहान, विशाल, लक्ष्य सैनी, अंकित प्रजापति को गिरफ्तार कर करोड़ो रुपये का सट्टे का हिसाब, मोबाइल , लेपटॉप जब्त किया है।

आरोपीयो ने पूछताछ में बताया कि फ्लैट से Lotus 365 वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न खेलों में इंटरनेट से ग्राहकों को आईडी बनाकर आईपीएल के मैच में सट्टा खिलाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपीयो द्वारा फर्जी नाम से मोबाइल के सिम कार्ड और बैंक अकाउंट खुलवाकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन गूगल पे, फोन पे पर क्यूआर कोड के माध्यम से अकाउंट में करते थे। अकाउंट से पैसा तुरंत दूसरे सुरक्षित अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया करते थे। आरोपीयो ने पूछताछ में बताया कि दुबई के साथ देश के कई राज्यो में इस तरह का नेटवर्क फैला हुआ है। दिल्ली, राजस्थान, नोएडा, रायपुर, दुर्ग, भिलाई तथा गुजरात और महाराष्ट्र में इस तरह के ऑनलाइन ठगी के सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।

क्राइम ब्रांच द्वारा सभी आरोपियो से सख्त पूछताछ की जा रही हैं। पुलिस को इन लोगो से और अधिक जानकारी मिलने की संभावना हैं। फिलहाल विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच की जा रही हैं।

Share to...