भारतीय वायु सेना एचएएल से 8 सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान खरीदने पर विचार कर रही है। इनकी कुल कीमत 3 हजार करोड़ रुपये होगी। अभी योजना पहले चरण में है और एचएएल को नए विमानों के लिए आर्डर देने पर विचार चल रहा है। एयरफोर्स के एक अधिकारी का कहना है कि हादसों में हमारे कई विमान क्रैश हो चुके हैं। नए विमानों से उनकी क्षतिपूर्ति की जाएगी।
एयरफोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि मीडिया की कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि एचएएल ने वायुसेना को 40 विमान बेचने की पेशकश की है। ये अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। लेकिन, फिलहाल वायु सेना 8 विमानों के लिए ही आर्डर देने की योजना बना रही है। कहना है कि 2021-22 तक वायुसेना के पास लड़ाकू विमानों के 13.5 स्क्वाड्रन होंगे। इनमें से कुछ को रिजर्व रखा जाएगा। वायुसेना के पास अभी उच्च तकनीक से लैस हैवीवेट लड़ाकू विमानों के 12 स्क्वाड्रन हैं।
वायुसेना 272 सुखोई 30 एमकेआई विमान रूस से खरीदने जा रही है। ये कई चरणों में वायुसेना को मिलेंगे। ये विमान मिग-21, मिग-27, मिग-23, मिग-29 और जगुआर की जगह लेंगे। सरकार ने वायुसेना में 42 स्कवार्डन मंजूर किए हैं। लेकिन अभी कुल 31 स्क्वाड्रन ही वायुसेना के पास हैं।
8 सुखोई लड़ाकू विमान खरीदेगी भारतीय वायु सेना

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर