मध्य प्रदेश के बहुचर्चित भय्यूजी महाराज आत्महत्या मामले में इंदौर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक युवती समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक भय्यूजी महाराज का सबसे करीबी सेवादार है।
इंदौर डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि इस मामले में उनके सबसे खास सेवादार विनायक दुधाले, एक व्यक्ति शरद देशमुख और एक युवती पलक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार ये तीनों मिलकर भय्यूजी महाराज को ब्लैकमेल कर रहे थे जिसके कारण वह आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित थे।
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार पुलिस ने धारा 306 आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, 120 बी और 384 अवैध वसूली के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
भय्यूजी महाराज आत्महत्या मामले में 3 गिरफ्तार, करीबी सेवादार भी पकड़ा गया

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर