April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गुजरात दौरे पर पीएम मोदी ने अपनी मां से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी वयोवृद्ध मां हीराबेन मोदी से मिलने यहां के पास रायसेन गांव पहुंचे। अहमदाबाद हवाई अड्डे जाने के रास्ते में वह कुछ समय के लिये यहां रुके। हीराबा प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांव में रहती हैं।
पंकज ने कहा कि प्रधानमंत्री सुबह करीब 30 मिनट तक अपनी मां और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ रहे और फिर अहमदाबाद हवाई अड्डे के लिये रवाना हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी 17 जनवरी से गुजरात के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 3 दिनों के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। नौवें वाइब्रेंट गुजरात का उद्घाटन किया। हवाई अड्डे पर पीएम का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली पहुंचे थे।

Share to...