उज्जैन सहित प्रदेश के 4 शहरों से आदि शंकराचार्य एकात्म यात्रा 19 दिसंबर को एक साथ निकलेगी। 20 जनवरी 2018 तक ये यात्राएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर शंकराचार्य जी की प्रतिमा निर्माण हेतु धातु का संग्रहण और जन-जागरण करते हुए 21 जनवरी को ओंकारेश्वर पहुंचेगी। उज्जैन में आज प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक ने जानकारी देते हुए बतया कि उज्जैन के अलावा यात्रा ओंकारेश्वर, पचमठा रीवा एवं अमरकंटक से निकाली जाएगी। यात्रा का उद्देश्य आदि शंकराचार्य के दर्शन से समाज को परिचित कराना और उनकी अष्ट धातु प्रतिमा ओंकारेश्वर में प्रतिष्ठापित करने हेतु धातु संग्रहण करना है। जन अभियान परिषद के संयुक्त सहयोग से यात्रा आयोजित की जा रही है।
21 जनवरी को ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट की मूर्ति के लिए धातु इकट्ठा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार एकात्म यात्रा निकालने की योजना बना रही है। यह मूर्ति ओमकारेश्वर में स्थापित की जानी है। यह मूर्ति मंदिरों के शहर ओमकारेश्वर में नर्मदा के तट पर लगाई जाएगी। राज्य सरकार ने एकात्म यात्रा नाम से दिसंबर-जनवरी में एक जागरुकता अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। इसके दौरान मूर्ति बनाने के लिए धातु इकट्ठा की जाएगी। इसी साल फरवरी में नमामि देवि नर्मदे सेवा यात्रा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओमकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि ओमकारेश्वर में शंकराचार्य अपने गुरु गोविंद भागवतपद से मिले थे और वहीं से आध्यात्मिक ज्ञान पाया था। प्रतिदिन जन संवाद किया जाएगा। एकात्म यात्रा के 35 दिनों में कम से कम 140 जिला स्तरीय जनसंवाद होंगे। यात्रा के आखिरी दिन 22 जनवरी 2018 को ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य जी की 108 फीट ऊंची अष्ट धातु की विशाल प्रतिमा का शिलान्यास होगा। उज्जैन में शुरुवात के दौरान सी एम् शिवराज सिंह चौहान और समापन के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी के शरीक होने की संभावना है। तपन भौमिक का कहना है कि आदिशंकराचार्य की मूर्ति पूर्ण होने में कितना समय लगेगा इसका समय अभी ज्ञात नहीं। कुछ दिन में इसके अनावरण की तारिख भी तय दी जाएगी।
4 अलग स्थानों से शुरू होगी एकात्मक यात्रा, 108 फीट आदि शंकराचार्य की मूर्ति होगी तैयार

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त