गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौराष्ट, कच्छ, दक्षिण गुजरात और उत्तर गुजरात के बाद अब अहमदाबाद में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।
शुक्रवार को रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस ने विकास रोकने का काम किया। चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि जनता के रुख से साफ है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आपस में लड़ाने का काम किया है।
इस दौरान उन्होंने डोकलाम विवाद को निपटाने को लेकर अपनी रणनीति की भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने साल 1962 के दौरान चीन के साथ युद्ध की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। मोदी ने कहा कि सर्जिकल के बाद पाकिस्तान में चर्चा थी कि इसमें किसी भारतीय सेना के जवान की जान नहीं गई और कई आतंकी मारे गए।
इस दौरान पीएम मोदी ने मणिशंकर अय्यर के नीच वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज मंत्री ने मुझे नीच कहा है। उन्होंने जनता से कहा कि आप ही बताइए कि क्या मैं गुजरात में पैदा हुआ, इसलिए नीच हूं? क्या मैं गरीब परिवार में जन्मा, इसलिए नीच हूं? उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझे मौत का सौदागर कहा था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता इमरान मसूद ने मेरे टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी, उसको कांग्रेस ने फिर टिकट भी दिया। कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी ने मुझे वायरस कहा और कहा कि मैंने नमोनिया लाया है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के नेता मुझे कभी चायवाला, नीच, पागल कुत्ता, भस्मासुर, रावण, नाली का कीड़ा और न जाने क्या.क्या कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई जिम्मेदार नेता ही नहीं है। मोदी ने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी का देश से सफाया हो रहा है।
कांग्रेसियों ने कई बार बेइज्जती की, मेरे टुकड़े तक करने की दी धमकी : मोदी

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त