April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

15 साल के लड़के ने अपनी मां और बहन का किया था बेरहमी से कत्ल

ग्रेटर नोएडा। वह सोफे पर बैठकर पढ़ाई रहा था। मां ने कहा कि डायनिंग हॉल में बैठकर पढ़ो। मां ने उससे उठक बैठक लगवाई, फिर पिटाई कर दी। पढ़ाई को लेकर इस तरह की डांट-फटकार के चलते ही ग्रेटर नोएडा में 15 साल के नाबालिग लड़के ने अपनी मां और बहन की निर्ममता से हत्या कर दी। वह हत्या की प्लानिंग बहुत दिनों से कर रहा था। 4 दिसंबर की शाम को वह अपनी मां अंजलि अग्रवाल और 12 साल की बहन मणिकर्णिका के साथ खाना लाने के लिए निकला। लिफ्ट की सीसीटीवी में वह अपनी बहन के साथ हंसकर बात करता दिख रहा, लेकिन 10 बजे जब बाकी लोग सो गए तब वह मां के कमरे में आया और क्रिकेट बैट से कई वार किए, फिर कैंची से भी कई दफा गोद डाला। इतने पर भी जब उसे संतोष नहीं हुआ तो उसने पिज्जा कटर से उनका चेहरा काट दिया। मां की हत्या की बात पता न चले इसकी वजह से उसने अपनी बहन की भी इसी तरह हत्या कर दी।
हत्या के बाद नाबालिग ने स्नान किया और कपड़े बदल कर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। पहले लुधियाना, फिर चंडीगढ़, वहां से शिमला फिर रांची चला गया। रांची से फिर बनारस लौटा। 4 दिन तक भटकने के बाद जब पैसे खत्म हो गए तो उसे घर की याद आई। इस बीच उसका बैग भी चोरी हो गया। बनारस में किसी अनजान शख्स से मोबाइल मांगकर उसने पिता को फोन किया। पिता सौम्य अग्रवाल के पास फोन आते ही नोएडा पुलिस की टीम तुरंत बनारस रवाना हो गई। करीब 4 घंटे की खोजबीन के बाद फरार लड़का दश्वासमेघ घाट पर पकड़ा गया।
गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी लव कुमार का कहना है कि लड़का बेतहाशा रो रहा है। वह मानसिक अवसाद में है। वह खुद भी नहीं समझ पा रहा है कि उसने इतनी बेरहमी से ये हत्याएं क्यों की। उन्होंने कहा कि मां का हमेशा पढ़ाई के लिए उसे डांटना फटकारना और बहन को ज्यादा तवज्जो मिलने से वह नाराज रहता था। स्कूल में भी उसके दोस्त उससे ज्यादा घुलते मिलते नहीं थे। एसएसपी ने बताया कि इन्हीं सब वजहों से हो सकता है कि उसने यह खतरनाक कदम उठाया।

Share to...