उज्जैन में शुक्रवार को मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से 32 बटालियन उज्जैन के 10 पुलिसकर्मी पूर्णत: स्वस्थ होकर पुनः बटालियन को गये। गौरतलब है कि यह पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इन्हें पीटीएस में उपचार के लिए लाया गया था। आज कुल मिलाकर 20 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अत्येंद्रसिंह गुर्जर एवं डॉ.एएस तोमर द्वारा सर्टिफिकेट देकर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी गई साथ ही आगामी 7 दिनों तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये भी कहा गया। वहीं उज्जैन में आज 12 कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
इसमें 5 रामवासा से, 2 वेद नगर, घास मंडी चौराहा से 3, गोला मंडी और महाकाल वाणिज्य कालोनी से एक-एक पाज़िटिव पाए गए हैं। साथ ही आज दिनांक तक 62 लोग कोरोना से अपनी जान हो चुके हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट