उज्जैन जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति (क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप) की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर 8 जून से दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाए। दर्शन की व्यवस्था भारत सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिग के लिए जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप ही की जाए। इस संबंध में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 6 जून को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित होगी।
जिला आपदा प्रबंधन समिति (क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप) की बैठक आज सर्किट हाउस पर आयोजित की गई। जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 8 जून से जिले में होटल, धर्मशाला एवं रेस्टोरेंट खोल दिए जाए। बैठक में उज्जैन जिले में कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे विभिन्न उपायों के बारे में चर्चा की गई तथा जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया गया ।

More Stories
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश