April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसपी से मिले, उप चुनाव से पहले सही वातावरण निर्मित करने हुई चर्चा

मंदसौर। सुवासरा विधानसभा पर प्रदेश के नेताओं की नजर लगी हुई है। उपचुनाव होने में अभी तो कुछ माह की देरी है लेकिन विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक घटनाक्रम बड़े तेजी से चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर नेताओं में आपस में व्यंग तथा एक दूसरे के खिलाफ वातावरण बनाने के प्रयास चल रहे हैं।वही एक मामले को लेकर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पर भी   प्रकरण भी दर्ज किया गया। जिसको लेकर कांग्रेस में आक्रोश है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो।

घटनाक्रम को लेकर शुक्रवार को मंदसौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता  एसपी श्री  चौधरी से मिले  तथा कहा कि सुवासरा  के  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ राजनीति से प्रेरित होकर  एक प्रकरण पुलिस में दर्ज किया गया है, जिस की निष्पक्षता से जांच करवा कर निरस्त किया जावे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एसपी सिद्धार्थ चोधरी से कहां की वर्तमान में प्रदेश में भाजपा की सरकार है और उपचुनावों में मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव होना है ऐसे में चुनाव निष्पक्ष और सही तरीके से संपन्न हो ऐसा वातावरण निर्मित किया जावे राजनीतिक हस्तक्षेप व दबाव के मामलो को रोका जा सके।

उल्लेखनीय है आगामी माहों में सुवासरा विधानसभा सहित प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है और यह उपचुनाव किसी मुख्य चुनाव से कम नहीं लग रहे है क्योंकि इन उपचुनावों के नतीजों से ही तय होगा कि प्रदेश में किसी की सरकार रहेगी। 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व नपाध्यक्ष हनीफ शेख, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र गुर्जर आदि कांग्रेस नेताओं ने एसपी से मुलाकात करने पहुंचे थे।

Share to...