April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर 25 अप्रैल को होगा, 10वीं के गणित के पेपर पर अब भी सस्पेंस

सीबीएसई की 12वीं के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा जिसे पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद रद्द कर दिया गया था, अब 25 अप्रैल को दोबारा होगी। केंद्रीय मानव संधान मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने मीडिया कर्मियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि जहां तक 10वीं के प्रश्नपत्र के लीक होने का मामला है, शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने साथ ही बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि 10वीं के गणित का पर्चा लीक दिल्ली और हरियाणा तक सीमित था। अगर 10वीं के गणित विषय की परीक्षा दोबारा कराने की जरूरत हुई तो केवल दिल्ली और हरियाणा में ही आयोजित की जाएगी। इस पर अगले 15 दिनों में निर्णय ले लिया जाएगा। 10वीं की परीक्षा जुलाई में हो सकती है और इसकी तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा।
उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि एनआरआई छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत से बाहर कोई पर्चा लीक नहीं हुआ, इसलिए देश के बाहर दोबारा परीक्षाएं नहीं करायी जाएंगी। भारत से बाहर सीबीएसई परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए प्रश्नपत्र अलग होते हैं।

Share to...