April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हिमस्खलन के दौरान 5 जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में सोमवार रात हुई बर्फबारी में सेना के 3 जवान गुरेज इलाके से और कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर से भी 2 जवान लापता है। यह जानकारी सेना की ओर से दी गई है। बताया जा रहा है कि हिमस्खन के चलते यह घटना हुई है। गुरेज सेक्टर में 3 और नौगाम सेक्टर में जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात थे।
पांचों जवानों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नौगाम सेक्टर में मौसम खराब होने की वजह से राहत अभियान में परेशानी आ रही है। सेना के कुल 5 जवान सोमवार रात से लापता है। 3 गुरेज़ में तो 2 नौगाम सेक्टर से लापता है। सेना के अनुसार बेशक मौसम खराब है लेकिन वो किसी भी हालत में अपना पोस्ट और सरहद ओर गश्त करना छोड़ नही सकते क्योंकि अगर थोड़ी सी ढिलाई बरती तो आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं।
इसी साल जनवरी में भी गुरेज में ही सेना के करीब 10 जवान और चार आम आदमी बर्फ़ीली तूफान की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठे थे। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाओं में जवानों की जान चुकी है।

Share to...