April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विराट-अनुष्का ने सीक्रेट रखी शादी, क्यों किया ऐसा लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोमवार को इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की तरफ से पूरी सेरेमनी को सीक्रेट रखा गया। शादी के बाद विराट और अनुष्का ने ट्वीट कर शादी की पुष्टि की। इसके बाद दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए। विराट और अनुष्का ने शादी के लिए सीक्रेसी क्यों बरती इसके लिए सभी सवाल उठा रहे है।
विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी के एक रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। मैरिज सेरेमनी में दोनों के परिवार और चुनिंदा दोस्त शामिल हुए। इसके लिए उन्हें कोई ज्यादा व्यवस्थाएं नहीं करनी पड़ीं।
शादी में कुछ खास और सेलेक्टेड लोगों को ही बुलाया गया था। यहां विराट ने अनुष्का के लिए गाना भी गाया। साथ ही दोस्तों ने डांस किया। सोशल मीडिया पर यह सब बातें खुब चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share to...