दिल्ली में जल्द ही ऐसी नीति आने वाली है, जिसमें सड़क पर कोई एक्सीडेंट हुआ, तो पीड़ित के किसी भी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होने पर सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने एक्सीडेंट विक्टिम पॉलिसी को मंजूरी दे दी है और इसको एलजी के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अभी तक होता ये है कि अगर सड़क पर दुर्घटना होती है तो पुलिस या दूसरे लोग पीड़ित को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाते हैं, क्योंकि ये पता नहीं होता था कि पीड़ित शख्स निजी अस्पताल का खर्च दे पाने की हालत में है या नहीं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली की सीमा में अगर किसी की भी सड़क पर कोई दुर्घटना होती है, चोट लगती है, कोई आग से जलता है या किसी पर तेजाब से हमला होता है, तो फिर वह शख्स देश के किसी भी हिस्से का निवासी हो, उसके इलाज का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। सरकारी अस्पतालों में तो पहले से मुफ्त इलाज की सुविधा है, अब इसमें प्राइवेट हॉस्पिटल भी शामिल कर दिए गए हैं।
दिल्ली में हुई सड़क दुर्घटना तो पीड़ित के इलाज करवाएगी सरकार

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट