April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हाउसफुल 4 ट्रेलर लॉन्च में राजा-रानी बने स्टार्स

साल 2010 में आई फिल्म हाउसफुल लोगों को हंसाने में काफी सक्सेसफुल साबित हुई थी। अब हाउसफुल फ्रैंचाइजी हाउसफुल 4 भी लोगों को एक बार फिर हंसाने के लिए तैयार है। 27 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के सभी स्टार्स ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए।
इवेंट में सभी स्टार्स उन्हीं आउटफिट्स में दिखे, जो उन्होंने फिल्म में अपने पूर्वजन्म वाले कैरेक्टर्स के लिए पहने हैं। फिल्म का ट्रेलर मस्ती, मजाक और कंफ्यूजन से भरा हुआ है। इस कॉमेडी ड्रामा में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े नजर आएंगे। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी स्पेशल अपीयरेंस करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद समजी ने किया है।
फिल्म में एक्ट्रेस कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े भी शानदार लग रही हैं। वेस्टर्न लुक में बाद एक्ट्रेसेसज का ट्रेडिशनल अवतार बेहतरीन है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी तीनों एक्ट्रेसेसज पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं।

Share to...