भूटान में भारतीय सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें 2 पायलटों शहीद हो गए। शहीद होने वाले पायलटों में एक भारतीय सेना का भी पायलट है। भारतीय सेना के अनुसार शुक्रवार को भूटान में एक भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार दोनों पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में शहीद होने वाले भारतीय सेना के पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के थे, जबकि दूसरा भूटानी सेना का पायलट था और वो भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग पर था।
जानकारी के अनुसार खेंटोंगमनी हिल स्थित ताशीगंगा पहाड़ी के पास योनफुला में यह हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय सेना से संबंधित यह हेलिकॉप्टर दुर्घटना के समय योनफुला के पास उतरने की कोशिश कर रहा था तभी यह हादसा हुआ।
भूटान में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, एक भारतीय पायलट शहीद

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त