छत्तीसगढ़, केरल, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में 4 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का मतदान 23 सितंबर को हुआ था। अभी तक मिले नतीजों के अनुसार केरल की पाला विधानसभा सीट लेफ्ट गठबंधन और उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव बीजेपी ने जीत लिया है। चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर, केरल के पाला और त्रिपुरा के बधरघाट में उपचुनाव के लिए मतदान कराया गया था। बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में 60.1 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं, हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए सोमवार को हुए उपचुनाव में 51 प्रतिशत मतदान हुआ था। केरल के पाला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में 13 उम्मीदवार उतरे हैं।
हमीरपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव बीजेपी ने जीता

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त