मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना की दशहरा रैली में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला किया। राम मंदिर के मुद्दे उन्होंने कहा रावण हर साल आता है लेकिन राम मंदिर नहीं आता।
राम मंदिर के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि रावण हर साल आता है लेकिन राम मंदिर नहीं आता। पीएम मोदी का नाम लिए बिना ठाकरे ने कहा कि धनुष और बाण उठाने के लिए कुछ इंच की छाती नहीं, हिम्मत चाहिए। उन्होने कहा कि वे राम मंदिर पर मोहन भागवत के बयान के लिए बधाई देते हैं। उन्होंने जो कहा है हम कई सालों से कहते आ रहे हैं। उद्धव ने कहा कि वे 25 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। जो सवाल आज मैं कर रहा हूं, वहीं मैं अयोध्या में पीएम मोदी से पूछूंगा। जनता की भावनाओं से मत खेलिए। अगर उन्होंने उम्मीद खो दी तो आपका सिंहासन मिट्टी में मिल जाएगा। पीएम कई देशों में जाते हैं लेकिन अयोध्या एक बार भी नहीं गए।
हर साल आता है रावण, राम मंदिर का क्या : उद्धव

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा