गृहयुद्ध की आग में झुलस रहे अफगानिस्तान के कंधार में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। गुरुवार को कंधार के गवर्नर, पुलिस चीफ और इंटेलीजेंस चीफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गवर्नर के सुरक्षा गार्डों ने ही इनकी हत्या की है। वहां के सांसद खालिद पश्तून ने इसकी जानकारी दी।
गार्डों के इस हमले में एक अमेरिकी सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक भी घायल हुए हैं। गवर्नर के आवास पर बैठक के बाद सभी लोग जा रहे थे, तभी एक गार्ड ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद कई गार्ड इसमें शामिल हो गए और गोलीबारी शुरू कर दी।
भारत ने अफगानिस्तान में कंधार के गवर्नर, पुलिस चीफ और इंटेलीजेंस चीफ की हत्या की कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने कंधार हमले पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कंधार में आतंकी हमले से बेहद दुखी और हैरान हूं। भारत इस बड़े हमले की कड़ी निंदा करता है और इसमें जान गंवाने वाले कंधार के सीनियर लीडरशिप और अफगान भाइयों के प्रति शोक जताता है।
जनरल ऑस्टिन स्कॉट मिलर सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में 2 अमेरिकी घायल हुए हैं, जिनमें एक सैन्य अधिकारी हैं और एक आम नागरिक हैं।
कंधार में बड़ा आतंकी हमला, पीएम मोदी ने जताया शोक

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’