इंदौर: हर्बल प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में कई लोगो से करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों को इंदौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर एक बड़े ठग गिरोह का पर्दाफाश किया गया था। गिरोह के फरार चल रहे हैं इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं उक्त फरार आरोपी पर ₹2000 का इनाम घोषित किया गया था। कई लोगों को अपना शिकार बनाकर अब तक गिरोह करोड़ों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
दरअसल लसूडिया थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई कर पिछले दिनों हर्बल प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर कई राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने पूर्व में तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था वहीं अन्य और भी सदस्यों की तलाश जारी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि हर्बल प्रोडक्ट फर्जीवाड़े मामले में फरार चल रहे ₹2000 का इनामी आरोपी शुभम उर्फ संदीप पिता प्रेम चंद्र राय दीपावली पर अपने घर आया हुआ है इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया है।
गिरोह ने अलग-अलग राज्यों में लोगों को हर्बल प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल गिरोह के अन्य साथी अभी फरार चल रहे दिन की तलाश में पुलिस जुटी है।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा