April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

8 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास

इंदौर:- देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां 8 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। रास्ते से गुजर रहे नागरिक की जागरूकता के बाद बच्ची को सकुशल बचा लिया गया। आरोपी मुस्लिम समुदाय से है। जहां बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने अपहरण सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल कनाडिया थाना क्षेत्र के चित्र नगर में एक 8 साल की मासूम बच्ची को 50 वर्षीय शहरयार मिर्जा नाम का व्यक्ति बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया। सुनसान पड़े प्लाट के पास झाड़ियों में मासूम बच्ची के कपड़े उतार कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया बच्ची के चीखने के बाद तत्काल पास में गुजर रहे कुछ लोग वहां पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी मौका देखकर फरार हो गया।

घटना के बाद मासूम बच्ची को तत्काल थाने ले जाया गया जहां परिजनों के बुलाने के बाद अपहरण सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी मुस्लिम समुदाय का होने के चलते बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग भी थाने पहुंचे थे जहां आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Share to...