April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शादी के 30 साल बाद प्रेमी संग भागी 2 बच्चों की माँ, पति ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

विनोद पातरिया,बैतूल: प्यार में लोग हद से गुजर जाते हैं। प्यार को पाने के लिये सब कुछ कर गुजरने की कोशिश करते हैं। पहली नजर में ही प्यार होने पर प्यार को पाने के लिए बड़े से बड़ा कदम उठाने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक मामला बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के जुवाड़ी गांव में देखने को मिला जहाँदो बच्चों की माँ अपने पति को छोड़कर के प्रेमी के साथ भाग गई। वही अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से निराश पति ने आत्महत्या का प्रयास किया।

अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से निराश होकर पति ने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घर वालों ने हंड्रेड डायल को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची और पति को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

रानीपुर थाना की हंड्रेड डायल के मनोज डोंगरे और भरत रैकवार ने बताया कि जुवाड़ी निवासी कन्नू तुमडाम 55 वर्ष ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

अस्पताल में भर्ती कन्नू तुमडाम ने बताया कि पांच दिन पहले पत्नी उसके प्रेमी के साथ भाग गई। जिसके कारण उसने मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने बताया कि हमारी शादी करीब 30 साल पहले हुई थी। दो बच्चे हैं दोनों की शादी भी हो गई है और अब पत्नी मुझे छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई हैं।

वही घोड़ाडोंगरी अस्पताल द्वारा इस मामले की जानकारी घोड़ाडोंगरी पुलिस को दी गई है घोड़ाडोंगरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Share to...