April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

स्कूल सावधानी बरतता तो बच्चे की मौत नहीं होती : सीबीएसई

सीबीएसई ने गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि स्कूल बुनियादी सुरक्षा उपायों का पालन करने में फेल रहा है इसलिए क्यों न उसकी मान्यता रद्द कर दी जाए? नोटिस में सीबीएसई ने ये भी कहा है कि स्कूल सावधानी बरतता तो बच्चे की मौत को टाला जा सकता था। गौरतलब है कि इस स्कूल में 8 सितंबर को 7 साल के बच्चे का मर्डर हो गया था। बच्चे की बॉडी स्कूल के टॉयलेट में मिली थी। सीबीएसई ने इस मामले की जांच के लिए पिछले हफ्ते 2 मेंबर की एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने कहा है कि घटना पर गौर करने के बाद रेयान इंटरनेशनल को घोर लापरवाही का दोषी पाया गया है। स्कूल ज्यादा सावधान रहता तो बच्चे की मौत से बचा जा सकता था।
सीबीएसई ने स्कूल मैनेजमेंट से नोटिस का 15 दिनों में जवाब देने को कहा है। साथ ही ये भी कहा है कि बोर्ड द्वारा बनाए गए नियम-कानूनों को जानबूझकर नजरअंदाज करने के चलते क्यों न उसकी अस्थायी मान्यता रद्द कर दी जाए।

Share to...